जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक हाईवा वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की घटना वाहन संख्या जेएच02एएक्स 2778 में हुई. बताया जा रहा है कि हाईवा बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान हुरलुंग पुल के समीप चलते वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. (नीचे भी पढ़ें)

वाहन चालक दिलीप गोप ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चालक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है.







