जमशेदपुर : जैक की इंटरमीडिएट परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले में टॉप करने वाले सक्षम मिश्रा को परशुराम शक्ति सेना ने उनके बारीडीह आवास पर जाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर संगठन के अभिषेक पांडे, बृजेश मिश्रा, आदित्य भारद्वाज, संजीव तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अरविंद पांडे आदि उपस्थित रहे. उपस्थित सदस्यों ने सक्षम मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया एवं मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया.







