जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर में रखे टायरों में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे धीरे विक्राल रुप लेना शुरु कर दिया. इधर आग लगा देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई. आग से निकलते धुंए को काफी दूर से देखा जा सकता था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी. सूचना पाकर दमकल की दो वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार ट्रांस्पोर्ट नगर में सैकड़ों की संख्या में स्पेयर टायर फेंके गई है. शुक्रवार को किसी आसमाजिक तत्व ने टायरों में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





