जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यालय में पेयजलापूर्ति को लेकर एक समीक्षा बैठक की. इस दौरान बालीगुमा व पृथ्वी पार्क के पास तीन साल से बन रहे जलमीनार निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने पूछा कि किन कारणों से इस योजना का काम पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य का पूरा करने का निर्देश दिया.जलापूर्ति के लिए मिसिंग एरिया का सर्वे कराने पर जोर दिया गया. साथ ही शंकोसाई रोड नंबर एक व रोड नंबर 5 के उपरी इलाके में जलापूर्ति सुचारु रुप से नहीं होने से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन की मांग की गयी. साथ ही इन क्षेत्रों में कैसे जलापूर्ति की जा सकती है इसका रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा नगर निगम के विभिन्न इलाकों में मोटर की क्षमता बढ़ाने का भी निर्देश दिया. इंटकवेल में मोटर कितने घंटा रनिंग कर रहा है और चालू कंडीशन में है इनसे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ जलापूर्ति में कहा कहां कमियां है उसको कैसे सुधार जाए, उस स्थिति में पेयजल एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर कार्रवाई भी किया जा सकता है. इस बैठक में पीएचडी के एसडीओ मैकेनिकल, मैकेनिकल जेई, सिविल जेई और संबंधित कांट्रेक्टर तथा कार्यालय के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक आदि उपस्थित थे.



