
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर ओल्ड पुरुलिया रोड में देर रात को अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने वहां पर कबीर नामक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया. उसे स्थानीय लोग लेकर टाटा मुख्य अस्पताल गए हैं. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक टेलर की दुकान के पास घटी. बताया जाता है कि सब्बीर वहां से गुजर रहा था इसी बीच अपराधियों ने उनको रोका और गोली चला दी. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.





