जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह जेल के पास बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी विक्की गिरी पर फायरिंग की गई. इस घटना के बाद विक्की ने हंड्रेड डायल कर फायरिंग की सूचना दी. इधर सूचना पाकर बागबेड़ा और परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. हालांकि इस मामले में पुलिस को मौके से ना ही कोई खोखा बरामद हुआ है और ना ही इस घटना को किसी ने देखा. वही विक्की गिरी का कहना है कि अमन मिश्रा बाइक पर उसके पास पहुंचा और उसने तीन से चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विक्की गिरी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद आजाद गिरी का भाई है. आजाद को हाल ही में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था. विक्की गिरी ने बताया की वह अपने भाई को सामान पहुंचाने घाघीडीह जेल गया था. घर वापस जाने के क्रम में अमन मिश्रा वहां पहुंचा और उस पर तीन चार राउंड फायरिंग कर दी. पुलिस ने घटना को फेक बता रही है, लेकिन इसकी सच्चाई की जांच भी कर रही है.





