
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉकडाउन की सख्ती के सातवें दिन अभियान में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के कुल 8 मामले दर्ज किए गए. इसमें कुल 182 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमे 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी को थाने से जमानत दे दी गई. इधर अभियान के तहत कुल 53 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. सभी से कुल 26,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 62,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. जिले में शनिवार को कुल 89,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. अगर बात पुरे राज्य की कि जाए तो शनिवार को पूरे राज्य में कुल 23 मामले दर्ज किए गए जिसमे 1011 लोगो पर कार्रवाई की गई. 83 लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें थाने से जमानत दे दी गई. 3,662 लोग बिना मास्क पकड़ाए जिनसे 2,84,700 रुपए जुर्माना वसूला गया. शनिवार को पूरे राज्य में कुल 7,10,500 रुपए जुर्माना वसूला गया.




