जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली पार्क स्थित जयंती सरोवर में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर मछलियां मरी हुई पायी गयी है. लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर मछलियां पायी गयी है, जिससे अफरा-तफरी मच गयी है. बताया जाता है कि करीब दो टन से अधिक मछलियां मरी हुई निकाली जा चुकी है और अभी मछलियां और भी है, जो मर चुकी है. बताया जाता है कि इस मामले की अब उच्चस्तरीय जांच शुरू की जा रही है ताकि इसके कारणों को तलाशा जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील यूआइएसएल का दावा है कि इसका स्थायी हल निकाला जा रहा है ताकि मछलियों को बचाया जा सके. फिर से इस तरह की घटना नहीं हो, इसको कैसे रोका जा सके, इसके लिए भी विशेष कदम उठाये जा रहे है. आपको बता दें कि यह हालात करीब एक माह से है. इस हालात को कंट्रोल करने को लेकर अब तक कोई कदम ठोस तरीके से नहीं उठाया गया है, जिससे मुश्किलें बढ़ चुकी है.



