गालूडीह : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एमओपीएफ) एवं झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लॉईज फेडरेशन (जेएचआरओटईएफ) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय, घाटशिला में घाटशिला प्रखंड संयोजक संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कमेटी के आदेशानुसार अगले माह की दस तारीख तक जिला कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
सर्वसम्मति से पुनर्गठन की तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई. बैठक में तय किया हुआ कि पुनर्गठन चुनाव के जरिये होगा. एक सप्ताह के अंदर खर्च की अनुमानित राशि निर्धारित किये जाने एवं इस माह तक सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की जानकारी एकत्र कर उससे प्रांतीय कमेटी को अवगत कराने का निर्णय भी लिया गया. बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा पूर्वी सिंहभूम में कार्यरत सभी विभागों के कर्मियों से पत्राचार कर जिला कमेटी के चुनाव के लिए आगामी 9 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कर्मियों उपस्थित सुनिश्चित करने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया, साथ ही जिला कमेटी में सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया ताकि एक सशक्त जिला कमेटी बनाई जा सके. जेएचएआरओटीईएफ की नियमावली अनुसार ही सारे पदों का चुनाव कराने का भी निर्णय लिया गया साथ ही अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष अलग-अलग विभागों से रखने का प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि कमेटी में सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
जिला कमेटी द्वारा एक-दो दिन में जिला भविष्य निधि कार्यालय जाकर कर्मचारियों को मिलने वाली पीएफ की एक प्रति के साथ उस पर हो रहे बिलंब की जानकारी भी ली जायेगी. बैठक को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमंडल के संगठन सचिव दीपंकर महापात्रा ने कहा कि जीपीएफ नंबर अलॉट होने के बाद सभी कर्मी ये सोचकर आराम से बैठे हैं कि उन्हें पुरानी पेंशन मिलने जा रही है, लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है. बैठक में कहा गया कि अभी तक सेवानिवृत्त कर्मियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने संबंधी चिट्ठी भी निर्गत नहीं हो पाई है, जिससे किसी भी सेवानिवृत्त कर्मी को पुरानी पेंशन मिलनी शुरू नहीं हो पाई है. (नीचे भी पढ़ें)
जब तक किसी एक व्यक्ति को पुरानी पेंशन मिलनी शुरू नहीं हो जाती, हमें निश्चिंत नहीं होना चाहिए. अतः सभी प्रखंडों में छोटी-छोटी बैठकें कर सभी कर्मियों को सक्रिय कर पुनः एकजुट करने का प्रयास सभी को करना होगा. राज्य प्रतिनिधि उत्पल चक्रवर्ती ने कहा कि 09 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी सभी प्रखंडों को आज से प्रारंभ कर देनी चाहिए. जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप ने संभावित खर्च की रूपरेखा तैयार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त कुमार और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुधा शर्मा के भी उपस्थित रहने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडल के संगठन सचिव दीपंकर महापात्रा, राज्य प्रतिनिधि उत्पल चक्रवर्ती , जिला संरक्षक गंगाधर महतो, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनिता महतो, जिला अध्यक्ष पंचानन महतो, जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी साजिद अहमद, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, घाटशिला प्रखंड कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ कुंडू, सोनाली रजक, मुसाबनी प्रखंड संयोजक प्रदीप कुमार महतो, पोटका प्रखंड संयोजक राकेश मदीना, विश्वजीत महतो, धालभूमगढ़ से देवाशीष दे, अश्विनी कालिंदी, गुड़ाबांधा से कंचन मांझी, पीयूज मांझी, तपन चंद्रा , नवीन कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, सत्यव्रत दत्ता, दीनबंधु महतो, अनाथ मांझी, माधव चंद्र दास ,सुशांत बारिक, भीष्म देव घोष, संजय दास, विष्णुपद दास, नारायण मांझी, असित दत्ता, बापी पॉल, सुनील कुमार गोराई, संजीव चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.



