जमशेदपुर : दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर शुक्रवार को गोपाल मैदान फूलों की बगिया से गुलजार हो गया. आज शाम गोपाल मैदान में हॉर्टीकल्चर सोसाइटी के 32वें एनुअल फ्लावर शो का कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान हार्टीकल्चर सोसाइटी की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन और टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी खास तौर पर मौजूद थे. कोविड काल की वजह से दो साल के अंतराल पर आयोजित इस फ्लावर शो को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार,हॉर्टीकल्चर सोसाइटी की चेयर पर्सन रुचि नरेंद्रन, वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी और अन्य ने फ्लावर शो का भ्रमण किया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
शार्प भारत से बात करते हुए हॉर्टीकल्चर सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने कहा कि आज की तनाव भरी जिंदगी में फूल सुकून देते हैं. इसके अलावा फ्लावर शो में मनोरंजन के भी कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. साथ ही प्रतियोगिता के लिए देश भर से 29 नर्सरियों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि अक्टूबर से लेकर मार्च तक टाटा स्टील की कोशिश रहती है कि कुछ न कुछ गतिविधियां की जाए, ताकि जाड़े की छुट्टियों में बच्चे और बड़े मनोरंजन कर सकें. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
हॉर्टीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नुपूर ने बताया कि इस आयोजन को सोसाइटी की 10-12 कमेटियां मिलकर आयोजित करती हैं. (नीचे भी वीडियो और फोटो देखें)











