जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में कुछ दिनों से शास्त्री नगर, उलियान, अनिल सूर पथ मोहल्लों में कुछ लड़कियों का झुंड लगातार अपनी शिक्षा के नाम पर चंदा कर रही हैं. इसी दौरान शास्त्री नगर के तीन नंबर के समाजसेवी, कदमा क्षेत्रीय शांति समिति के सदस्य सह राष्ट्रीय परशुराम परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी के घर के गेट को बिना आवाज दिए अंदर प्रवेश कर गईं एवं पैसे की मांग करने लगीं. (नीचे भी पढ़ें)

श्री तिवारी ने उन्हें यह कहते हुए बाहर जाने को कहा कि वे बिना आवाज दिये अंदर क्यों घुस आईं. श्री तिवारी ने उन पर संदेह होने पर उनसे सख्ती के साथ पूछना शुरू किया कि वे कहां से आई हैं और इस तरह जबरदस्ती लोगों के घरों में घुस कर उन्हें परेशान क्यों कर रही हैं, तो उनका कहना था कि वे लोग अपने घर राजस्थान से आयी हैं और अपनी पढ़ाई के लिए पैसा इकट्ठा कर रही हैं. उन्होंने जब लड़कियों की फोटो लेना शुरू किया तो वे सभी भागने लगीं.(नीचे भी पढ़ें)

श्री तिवारी ने कदमा थाना को इसकी सूचना दी, जिस पर कदमा पुलिस ने कोई अप्रिय घटना होने की आशंका से त्वरित कार्रवाई 4 नंबर पेट्रोलिंग गाड़ी को वहां भेजा. वहां पहुंची पुलिस टीम उक्त लड़कियों को अपने साथ थाना ले गयी जहां उनसे सख्ती से पूछताछ करने के बाद सभी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया. पुलिस ने उन्हें दुबारा क्षेत्र में दिखाई नहीं देने की चेतावनी देते हुए दुबारा दिखाई देने पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसा ही वाक्य अनिल सुर पथ मनसा पथ में भी हुआ. बड़ा संख्या में इन लड़कियों का झुंड पूरे जमशेदपुर में सक्रिय है. आम शहर वासियों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है कि वे किसी भी तरह ऐसे गिरोहों से बचें और अगर इस तरह उनके दरवाजे पर कोई आता है तो उसकी जांच जरूर करें. कुछ भी संदिग्ध दिखने की स्थिति में स्थानीय थाना को फोन पर सूचित करने की सलाह दी गयी है. लोगों को इसमें अपना और प्रशासन का सहयोग करने, जागरूक रहने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी गयी है.



