
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पर ई हेल्थ साथी कम्पनी के कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रोपराइटर अरित्रो भट्टाचार्य और अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. वहीं कर्मचारियों ने प्रोपराइटर और अन्य कर्मचारियों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.
जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी वेतन आदि को लेकर प्रोपराइटर के साथ विवाद हुआ था. उस दौरान पुलिस ने प्रोपराइटर को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में आश्वासन के बाद छोड़ दिया गया था. बावजूद इसके प्रबंधन की ओर से लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है. बकाया मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है.



