जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्यू रोड क्लब हाउस में रविवार को वर्ष 2025 के लिए श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नितेश राज का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस वर्ष की पूजा का मुख्य आकर्षण कोलकाता से बुलाये गए कलाकार होंगे एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खेलों का आयोजन भी किया जाएगा. सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा बड़े धूमधाम से आय़ोजित करने के लिए ज़रूरी कार्य करने का संकल्प लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा कमेटी के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं – चेयरमैन – दिनेश सोंथालिया, बीबी सिंह, पेट्रॉन इन चीफ़ संजीव कुमार चौधरी, सतीश कुमार सिंह, पेट्रॉन – महेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, अनिल कुमार सिन्हा. शशिभूषण सिंह, प्रेसिडेंट – नितेश राज, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय कुमार मिश्रा, महामंत्री अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष धर्मबीर कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष अमित कांत प्रसाद, अवधेश कुमार व ऑडिटर अवधेश कुमार.





