जमशेदपुर : देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार की सुबह जिम से बाहर निकल रहे गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावर पास पहुंचकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गये. बताया जाता है कि विक्रम शर्मा को तब गोली मारी गयी जब वह सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर निकल रहा था. वह जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरु कहा जाता था और काफी करीबी थी. हमलावर की पहचान के लिए आसपास के सारे सीसीटीवी को खंगाला गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा गया है कि हमलावर गाड़ी से आये. (नीचे भी पढें)
सीढ़ियों पर हेलमेट पहनकर वेट करते रहे और फिर उनके ऊपर गोलियां चला दी. बताया जाता है कि सुबह करीब 9 वे देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में बने जिम में वर्कआउट करने पहुंचे थे. वहां जिम करने के बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था कि उसको बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक गोली विक्रम शर्मा की कनपट्टी पर मारी गयी जबकि दूसरी पेट में मारी गयी ताकि उसकी मौत हो जाये. तीसरी फायरिंग भी की गयी, लेकिन वह गोली उसको नहीं लगी. दो गोली में ही वह ढेर हो गया. बताया जाता है कि दो शूटर मॉल के अंदर गये थे. (नीचे भी पढे़ं)
एक अपराधी बाइक लेकर खड़ा था. इसके बाद जैसे ही हमलावरों ने गोलियां मारी, वैसे ही अंपराधी दौड़कर बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर भाग गये. विक्रम शर्मा के कमर में पिस्तौल भी था, लेकिन वह निकाल नहीं पाया और हमलावर उससे तेज था, जिसको गोली मारकर निकल गये. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. 50 से अधिक मुकदमा और 20 हत्या का केस दर्ज है. प्रथम दृष्टया रंजिश या संभावित गैंगवार की आशंका है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस हत्या के मामले में कई सारे एंगल से जांच कर रही है.







