जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा निवासी राजमिस्त्री ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह पत्नी ने कमरे में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान दीपक सिंह (36) के रुप में हुई है. प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक ने अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाई है. वह नशे का आदी था. शुक्रवार देर शाम वह फुटबॉल मैंच देखकर नशे में घर लौटा, जिसके बाद नशे को लेकर पत्नी से विवाद हुआ. उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार सुबह पत्नी जब उसे उठाने गयी, तो देखा कि वह गमछे का फंदा बनाकर लटका है. फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दीपक ने फांसी क्यों लगायी यह जांच का विषय है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.












