जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल ने अपने बारीडीह साहित्य विस्तार केंद्र एवं भालुबासा गायत्री ज्ञान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई. बारीडीह साहित्य विस्तार केंद्र में 4:00 बजे से मुख्य अतिथि टुइलाडुंगरी सीपी समिति स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार सिंह एवं योग प्रशिक्षक सुषमा वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसी तरह इस अवसर पर लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया. उधर शाम के समय भालुबासा गायत्री ज्ञान मंदिर में कामाख्या सिंह एवं रवि शेखर की उपस्थिति में आरंभ कार्यक्रम में स्वामी जी के जीवन चरित्र पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया. बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन को उसी के अनुरूप ढालने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार सचान, सूबेदार पंडित, प्रीति अग्रवाल, बिंदु शर्मा, रूबी शर्मा, श्याम शर्मा, रवि नेवार, अमरजीत, रणवीर कुमार, राहुल कुमार, धीरज एवं नवयुग दल के युवाओं ने सक्रिय योगदान किया.




