गालूडीह: सालबनी में स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. साथ ही स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन के मूल मंत्र एकाग्रता, गुरु भक्ति तथा आत्मसाक्षात्कार की विशेष जानकारी प्रदान की. इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा नृत्य -संगीत का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से कॉर्डिनेटर डॉ पूनम कर्ण के दिशा निर्देश पर किया गया. इस अवसर पर डॉ आशा वर्मा, सहायक प्रोफेसर बसंत पंडित, सहायक प्रोफेसर नंदन दास ने भी अपने विचारों को रखे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूनम कर्ण ने किया. इस समारोह में सहायक प्रोफेसर तारा महतो, श्यामली दत्ता, पूजा गिरि तथा सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे. वहीं समारोह में दिवंगत डॉ यामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वर्तमान सचिव नारायण प्रसाद ने सभी को शुभकामनाएं दी.




