जमशेदपुर: आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन के मद्देनजर सोमवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य और पर्यावरण विभाग के प्रमुख राहुल कुमार ,स्वर्ण जयंती समारोह के प्रांत संयोजक अजय कुमार और सह संयोजक उमेश गुप्ता भी जुड़े हुए थे. बैठक का आरंभ राहुल के द्वारा संगठन मंत्र के साथ किया गया. आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष की जानकारी देते हुए संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि हमें दक्ष ग्राहक को तैयार करना है और ग्राहक जागरण के कार्यक्रम को जन जागरण का कार्यक्रम बनाना है.(नीचे भी पढ़े)
इसके लिए जरूरी है कि हम विभिन्न माध्यमों से अपनी संदेश ग्राहक तक पहुंचा सकें. आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष में बैठक, गोष्ठी, पत्रक और तकनीकी माध्यमों के द्वारा हम अपने विचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे.स्वर्ण जयंती समारोह के संयोजक अजय कुमार और सह संयोजक उमेश गुप्ता ने भी अपनी तैयारियों के संबंध में अपनी बात रखी. बताया कि समारोह समिति 50 लोगों की होगी, जिसमें 25 संगठन के कार्यकर्ता और 25 समाज के प्रबुद्ध जन होंगे. साथ ही झारखंड के कुछ प्रमुख जिलों से भी कुछ प्रबुद्ध और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही.











