
जमशेदपुर : सदर अस्पताल में 20 दिन इलाजरत रहने के बाद एमजीएम रेफर की गई। मरीज चांदनी परवीन (20) की 5 घंटे इलाज के बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनो ने एमजीएम अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगते हुए जाम कर हंगामा किया।

हंगामे के बाद परिजन शव को बेड पर ही छोड़ कर चले गए। चांदनी की छोटी बहन रुकसार परवीन ने बताया कि वे लोग गोलमुरी सर्कस मैदान में रहते है, मजदूरी कर रोजी रोटी का जुगाड करते है, बहन चांदनी की शादी अजमेर में हुई थी, उसे एक ढाई साल का बेटा भी है, शादी के कुछ साल बाद ही पति ने छोड़ दिया।
13 नवंबर को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर उसे परसुडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां 20 दिन इलाज चलने के बाद सोमवार को स्थिति गंभीर होने की बात कहकर एमजीएम रेफर कर दिया। एमजीएम में 3 बोतल पानी चढ़ा जिसके बाद बहन की मौत हो गई। रुकसार ने बताया कि अगर डॉक्टर सही से इलाज करते तो बहन को बचा सकते थे। फिलहाल शव अस्पताल के बेड में ही पड़ा हुआ है।







