जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरुड़बासा स्थित प्रकाशनगर में घर में घुसकर शंभू लोहार (22) को गोली मार दी गई. घायल को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी छाती में गोली फंसी हुई है. घटना के दौरान वह अपने घर पर सोया हुआ था. तभी उसको गोली मारी गई. गोली किसने मारी है, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस संदेह के अधार पर परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ( नीचे देखें पूरी खबर)

घटना सोमवार रात 9 बजे की है. शंभू लोहार मूल रूप से सरायकेला का रहने वाला है और यहां पर अपनी फुआ, फुफा के घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था. उसका किसी के कोई विवाद नहीं था. पुलिस ने घायल शंभू के रिश्तेदार प्रकाश, दीपक, जयंती, लीला व बलराम को पकड़ कर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है टाटा मोटर्स अस्पताल में घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के वक्त घर पर ग्राउंड फ्लोर में सभी लोग मौजूद थे. शंभू को गोली ऊपरी तल्ला में मारी गई. हमलावर कहां से घर में घुसा, इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है.




