जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती निवासी रजनीश सिंह के घर चोरों ने करीब 2.50 लाख के जेवरात और 60- 70 हजार नगद की चोरी कर ली है. बताया जाता है कि रजनीश सिंह बीते 25 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में सपरिवार बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे. मंगलवार लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. चोर घर के पिछले हिस्से के खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी ले उड़े, जबकि सामने से सबकुछ सामान्य था. रजनीश सिंह ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वही घटनास्थल पर सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत भी मौके पर पहुंचे हैं. बता दें कि जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बंद घरों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं. शहर में जितनी भी चोरियां हुई है ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया.



