• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur graduate college : ग्रैजुएट कॉलेज में मना हिंदी पत्रकारिता दिवस, छात्राओं ने प्रोफेसर से किए सवाल

Jamshedpur graduate college : ग्रैजुएट कॉलेज में मना हिंदी पत्रकारिता दिवस, छात्राओं ने प्रोफेसर से किए सवाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के हिन्दी विभाग की छात्राओं ने कॉलेज के प्राध्यापकों का साक्षात्कार लेकर इस दिन को एक नये तरीके से मनाया. इस अवसर पर छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्षता का संकल्प दोहराने का दिन है. पत्रकारिता एक पेशा नहीं बल्कि एक दायित्व है जिसे पत्रकारों ने स्वयं चूना है. यह पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए लोगों को सोचना होगा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा धर्म है. हिन्दी विभाग के शिक्षक डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज देशभर में ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में हिंदी पत्रकारिता के स्वर्णिम इतिहास, उसकी अविस्मरणीय भूमिका और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होने बताया कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) से भारत के पहले हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ (अर्थात ‘उगता हुआ सूर्य’) का संपादन और प्रकाशन शुरू किया था. इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ पाण्डेय ने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां सूचनाओं की बाढ़ है, वहीं हिंदी पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है. सोशल मीडिया के इस दौर में ‘फेक न्यूज’ (भ्रामक खबरों) से लड़ना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे हिन्दी पत्रकारिता पूरी निष्ठा से आज भी निभा रही है. पाण्डेय ने कहा कि आज तकनीकी विकास के साथ हिंदी पत्रकारिता का दायरा वैश्विक हुआ है, लेकिन इसके साथ ही पत्रकार और पत्र समूहों को भाषा की मर्यादा और शुद्धता को बनाए रखना भी जरूरी है. क्योंकि हिंदी पत्रकारिता हमेशा से समाज के वंचित और शोषित वर्ग की आवाज रही है. इस मूल भावना जय को जीवित रखना ही ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रणेताओं के उद्देश्य और उस तिथि के अवसर पर मनाया जाने वाला यह दिवस की सार्थकता होगी. (नीचे भी पढ़ें)

हम जानते हैं कि आज हिंदी पत्रकारिता प्रिंट मीडिया से निकलकर टीवी, डिजिटल पोर्टल, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के कोने-कोने में पहुंच चुकी है. पाठकों और दर्शकों की संख्या के मामले में हिंदी मीडिया आज शीर्ष पर है. हमें जानना चाहिए कि इस दिवस पर देश भर के पत्रकार पत्रकारिता के उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों और निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर हिन्दी विभाग की छात्राओं ने पांच प्रश्न :

  1. आपको प्राध्यापक बनने की प्रेरणा कहां से मिली
  2. आपने इसके लिए क्या क्या तैयारियां की थी
  3. आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा
  4. आपकी सफलता के पीछे किन-किन लोगों का योगदान रहा
  5. आप छात्राओं को क्या संदेश देना चाहती हैं? (नीचे भी पढ़ें)

इन प्रश्नों के आधार पर आज छात्राओं ने साक्षात्कार लेने का कार्य किया. इनमें हिन्दी सेमेस्टर 3 की छात्रा विनिता कुमारी ने अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अनीता चौधरी का साक्षात्कार लिया. जबकि सेमेस्टर 4 की छात्रा क्रमशः महवीश परवीन तथा रुपाली बास्के ने इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.नुपूर और इतिहास विभाग की शिक्षिका डॉ. मुक्ता रानी ओरिया का साक्षात्कार लिया. इसी प्रकार से सेमेस्टर 7 की छात्रा प्रेरणा बारिक और प्रियंका महतो ने हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी तथा भुगोल विभाग की शिक्षिका डॉ दिप्ती का साक्षात्कार लेने का कार्य किया.
छात्राओं ने इस नुतन अनुभव के बारे में बताया कि पहले तो उन्हें थोड़ी घबराहट हुई लेकिन शिक्षकों ने सकारात्मक जबाब और व्यवहार से घबराहट दूर हो गया. हमें इस कार्य में आनंद आया. अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने सभी छात्राओं को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
खबर

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

October 19, 2026
Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Next Post
Jamshedpur congress : कांग्रेस एसआइआर को लेकर सक्रिय, जम्मी भाष्कर ने कहा – एसआइआर के नाम पर वैध मतदाताओं के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी सड़क से सदन तक संघर्ष

Jamshedpur congress : कांग्रेस एसआइआर को लेकर सक्रिय, जम्मी भाष्कर ने कहा - एसआइआर के नाम पर वैध मतदाताओं के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी सड़क से सदन तक संघर्ष

Jamshedpur banks : बैंक ऑफ इंडिया ने किया इसीएलजीएस योजना के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, लोन के वितरण को और बेहतर बनाने पर चर्चा, उपायुक्त भी हुए शामिल

Jamshedpur banks : बैंक ऑफ इंडिया ने किया इसीएलजीएस योजना के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, लोन के वितरण को और बेहतर बनाने पर चर्चा, उपायुक्त भी हुए शामिल

Jamshedpur labour department : जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया गया निर्देश

Jamshedpur labour department : जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया गया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News