
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में मंगल आरती के समय ताला बंद करने के मामले में परशुराम सेना ने बागबेड़ा थाने में गुरुवार को शिकायत की है. परशुराम सेना के रंजीत कुमार झा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि परशुराम सेना टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित टीओपी हनुमान मंदिर परिसर में 34 सप्ताह से मंगल आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर रही है. 17 जनवरी को जब वहां मंगल आरती करने परशुराम सेना के लोग पहुंचे तो देखा कि मंदिर में ताला बंद है. इसके बाद परशुराम सेना के लोगों ने मंदिर के बाहर मंगल आरती की. रंजीत झा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 18 जनवरी को जितेंद्र यादव ने उसे फोन कर धमकी दी कि अब कोई मंदिर में आएगा तो उसके साथ मारपीट की जाएगी. ( नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
रंजीत कुमार झा का कहना है कि जितेंद्र यादव आपराधिक प्रकृति का है. वह कई मामले में जेल जा चुका है. 1 साल के लिए तड़ीपार भी किया गया है. मंदिर परिसर में वह लोगों को नशा कराता है. इसीलिए धार्मिक गतिविधि नहीं करने दे रहा है. रंजीत झा का कहना है कि मंदिर के पुजारी से बागबेड़ा थाने में परशुराम सेना के लोगों पर गलत शिकायत कराई गई है. पुजारी से रुपए छीनने की बात गलत है. पुलिस इसकी जांच करे.



