जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड ब्लू बेल्स स्कूल के समीप लू से चक्कर खाकर गिरे मजूदर की शिनाख्य हो गयी है. मजूदर की पहचान कपाली निवासी कुश्ती मुखी (30) के रूप में हुई है. शुक्रवार को परिजनों ने उसकी पहचान की. गौरतलब है कि जमशेदपुर में भीषण गर्मी के दौरान लू की चपेट में आने से एक मजूदर चक्कर खाकर गिर गया था. जहां स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल से मजदूर को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों को इसकी सूचना शुक्रवार को मिली. परिजन शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां शव देख पत्नी की आंखे भर आई. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था. उसे चले जाने से परिवार पर दुखों का साया मंडराने लगा है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है.







