रांची : कोल्हान यूनिवर्सिटी समेत राज्य के सात विश्वविद्यालयों के कुलपति का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है. नए वीसी की नियुक्ति के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सर्च कमेटी का गठन किया है. नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जाएगी. कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग, सिदो-कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी मेदिनीनगर, झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय यूनिवर्सिटी जमशेदपुर के लिए कुलपति की नियुक्ति की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
सर्च कमेटी का प्रतिनिधित्व झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय करेंगे, साथ ही कमेटी में राज्य सरकार के प्रतिनिधि, यूजीसी से मनोनीत सदस्य तथा शिक्षाविदों को शामिल किया गया हैं. विदित है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया से जमशेदपुर के रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में पहली बार कुलपति की नियुक्ति होगी.




