जमशेदपुर : बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना तथा समाज के लोगों को भी हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम के प्रति जागरूक करना था. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर के भैया-बहनों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

भैया-बहनों ने आज सुबह सामूहिक रूप से घोष दल के साथ जगन्नाथपुर तथा बागबेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. भैया बहनों के द्वारा वीर विक्रमादित्य तथा डॉ हेडगेवार अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए गए तथा कई मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की. (नीचे भी पढ़ें)

पथ संचलन के इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, विद्यालय के आचार्य, दीदी की भी सक्रिय सहभागिता रही.



