जमशेदपुर : गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ की जमशेदपुर इकाई के जिला अध्यक्ष परितोष महतो के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गृह रक्षकों के साथ पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के आवासीय कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार कर उनके द्वारा शून्य काल के दौरान विधानसभा परिसर में उठाई गयी गृह रकक्षों के मांग के प्रति उनका आभार प्रकट करते हुए उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि वे गृह रकक्षों की समस्याओं का निदान हेतु आपके संघर्ष के साथ हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वे सभी एकजुट होकर कार्य करते रहें. हर समस्या का निदान निश्चित रूप से होगा. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष परितोष महतो, सचिव भोगे नहासदा, कोषाध्यक्ष आजाद अंसारी दूलामहली, लखन किसकू, भगवान शाह, रमेश प्रसादत, तपन महतो, चतुर्भुज सिंह, मधुसूदन गोप, बबलू हांसदा शंकर, मुखी सुखलाल, हेंब्रम चेतन, सोरेन संजय महली, बैजनाथ मुंडा, प्रदेश संगठन सचिव दिनेश यादव के अलावा काफी संख्या में गृह रक्षक उपस्थित थे. उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा के द्वारा दी गयी.



