
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के हावड़ा पुल के पास स्थित होटल सिद्धू में इंदौर के व्यापारी से मारपीट कर 7 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट करने के मामले में होटल प्रबंधन का बयान सामने आया है. होटल के सोमनाथ दास ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत भी की है. उन्होंने बताया कि उनके होटल में चार लोग ठहरने आए थे जो अक्सर झगड़ा झंझट कर रहे थे. इसी बीच घटना के समय दोनो भाई आपस में बहस कर रहे थे तभी होटल स्टाफ जब बीच बचाव करने गया तो उनके साथ मारपीट की गई. यह सारा मामला सीसीटीवी में भी कैद हुआ है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
सोमनाथ ने पुलिस को सीसीटीवी भी उपलब्ध करवाया है. उनका कहना है कि मारपीट कर 7 लाख रुपए छीनने का आरोप लगाया जा रहा है. बता दे कि परसुडीह के प्रमथनगर निवासी सुब्रतो भट्टाचार्य इंदौर शिफ्ट कर चुके है. वह इंदौर में कैंटीन चलाते है. वे एक दोस्त के बुलावे पर गोलमुरी के सिद्धू होटल रुके थे. एक कमरे में वह खुद और उसके भाई और दूसरे कमरे में उनके माता पिता रुके थे. खाना लेकर होटल जब सारे लोग आये तो होटल के कर्मचारियों से लोगों ने खाने के लिए प्लेट मांगा तो उसके साथ दुर्व्यहार कर दिया गया और मारपीट भी की गयी थी.












