
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की है जान सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर विभाग ने बिरसानगर थाना अंतर्गत जुमकाकुली और हुरलुंग में स्वर्णरेखा नदी के किनारे चल रहे अवैध चुलाई भट्टी को छापामारी कर ध्वस्त कर दिया. साथ ही ड्रमों में रखे गए दो हजार केजी जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया. वहीं करीब 90 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. हालांकि इस अवैध शराब के कारोबार को संचालित करने वाला मौके से भागने में सफल रहा.

वहीं विभाग ने मामला दर्ज करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिला आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है. हालांकि हर बार अवैध शराब के कारोबारी टीम को चकमा देकर भागने में सफल हो रहे हैं, इसके पीछे कौन है यह जांच का विषय है. इसी तरह आबकारी विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को बड़े पैमाने पर शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का पता चलने के बाद शीघ्र कार्रवाई की गई है.

बिरसानगर में संयुक्त टीम ने एक अवैध देसी महुआ शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा. इस दौरान शराब बना रहे लोग पुलिस के पहुंचने की भनक के साथ ही भाग निकले, लेकिन पुलिस ने मौके वारदात से करीब 2000 किलो जावा महुआ और 100 लीटर जुलाई शराब बरामद किया है. जब्त किए गए सामानों में शराब बनाने के उपकरण, एल्यूमिनियम का तसला, प्लास्टिक की पाइप और करीब एक दर्जन ड्रम शामिल हैं. पुलिस ने बरामद किए गए कच्चा माल को वही नष्ट कर दिया जबकि शराब बनाने के उपकरण जब्त कर आबकारी थाना लाए गए हैं.






