जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित उरांव बस्ती में छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से एक स्कूटी एवं 32 बोतल अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान के अतिरिक्त उत्पाद अधिनियम की धारा 47ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.(नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि सीतारामडेरा थाना पुलिस को किसी ने गुप्त रूप से उरांव बस्ती में शराब माफिय.ों के द्वारा देर रात तक सड़क के किनारे शहर के अन्य इलाकों से आकर शराब लेनेवालों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है. इसके पश्चात थाना प्रभारी भूषण कुमार दल बल के साथ उरांव बस्ती पहुंचे. पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर शराब खरीदने पहुंचे लोग तो वहां से फरार हो गये, किन्तु पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये दोनों लोगों ने पूछताछ में अपना नाम दुर्गा साहू एवं मुन्ना साहू बताया जो उरांव बस्ती के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से एक स्कूटी बरामद9 की जिसमें प्लास्टिक के बड़े थैले में 32 बोतल अंग्रेजी शराब रखी मिली. हालांकि दोनों बरामद शराब से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत कर पाये. इसके बाद पुलिस स्कूटी एवं शराब को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना लायी. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.



