जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी लोहार लाइन में शुक्रवार को संपत्ति विवाद में एक वृद्धा, सुरेंद्र कौर सिद्धू को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. सुरिंदर कौर सिद्धू ने बताया कि उनके बड़े बेटे बहू और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है. वे लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं.(नीचे भी पढ़ें)
उन लोगों का कहना है कि वह यहां राम मंदिर बनाएंगे. सुरेंद्र कौर सिद्धू अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा घर में नहीं था, तभी इन लोगों ने हमला कर मारपीट की. सुरेंद्र कौर सिद्धू के सर में चोट लगी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.



