
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडीह निवासी सपना देवी ने अपने पति विकास प्रसाद पर पहली पत्नी के रहते हुए छल पूर्वक दूसरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. सपना ने अपने शिकायत मे बताया है कि उसकी शादी विकास से हुई थी. उसका एक बच्चा भी है. इसी बीच विकास ने पल्लवी नामक एक महिला से शादी कर ली. अब उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसे घर से निकाल दिया है. इधर शिकायत के बाद पुलिस मामले में जुट गई है. घटना के संबंध में बोडाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया की न्यायालय परिवाद दर्ज होने के बाद पुलिस ने सपना से संपर्क करने की कोशिश की पर संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया की शिकायत के मुताबिक शादी होने के बाद सपना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है और इसी बीच विकास ने दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी उसे एक बच्चा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




