
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में जेलर को गोली मारने वाले संतोष पाठक के भाई रघुवीर पाठक को परसुडीह पुलिस ने चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब रघुवीर की तलाशी ली तो पुलिस उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया है. इसी मामले में पुलिस ने सूरज मिश्रा और अमित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि सुमित बॉबी और दीपक फरार है.
पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. बता दें की परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा चौक के पास बुधवार रात ने आरोपियों ने बाइक सवार छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. चाकूबाजी के बाद सभी ने पत्थरबाजी भी की थी. इस हमले में भुवन कुमार, अनिमेष और अभिषेक घायल हो गए थे. भुवन के पेट में चाकू लगी थी. भुवन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.






