जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सीएनजी का पाइप अचानक फट गया, जिससे तेज रफ्तार से निकला नोजल वहां काम कर रहे 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी को जा लगा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुषार दूर जा गिरा और उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक तुषार खामरी सोनारी का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसकी दो महीने बाद शादी होने वाली थी. अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.




