
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है, पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपाल मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर हर वर्ष बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. इस वर्ष भी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा गोपाल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और कई कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किया जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. इस तैयारी का जायज़ा धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिंह ने लिया, एनसीसी कैडेट एस्कॉर्ट एंड गाइड के कैडेट जिला पुलिस के महिला पुरुष जवान द्वारा स्वतंत्रता दिवस में किए जाने वाले परेड का भी निरीक्षण धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने जाइज़ा लिया.




