जमशेदपुर : जमशेदपुर में पहली बार आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी द्वारा डिजाइन की गयी इनर इंजीनियरिंग पर कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. स्थानीय नीलडीह ट्यूब मेकर्स क्लब में आगामी 19 से 22 जनवरी तक चलनेवाले इस कार्यक्रम के तहत 19 को पहले शाम 6 से 7 बजे तक एक घंटे का सेशन आयोजित होगा जो सबके लिए निःशुल्क होगा.(नीचे भी पढ़े)
लोगों के जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से खुशहाली लाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है, जिससे वे भाग दौड़ भरी जिंदगी में भी स्वस्थ तथा खुशी पूर्वक जीवन जी सकें.




