जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ के अध्यक्षता मे तार कम्पनी यूनियन कार्यालय मे जमशेदपुर महानगर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक मे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं तार कम्पनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं टेल्को यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय अरुण सिंह एवं एमटीएमएच यूनियन के सचिव स्वर्गीय पीजे राव के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक को संबोधित करते हुए राकेश्वर पाण्डेय ने कहा जमशेदपुर में तमाम कम्पनी मे इंटक की यूनियन है. कम्पनी के अलावा प्राइवेट सेक्टर में काफी सारे ऐसे कर्मचारी है जिनको सरकारी भत्ता नहीं दिया जाता है. उनकी कोई सुधि लेने वाला नहीं, इसी तरह और भी कई क्षेत्र है जिसमे यूनियन का गठन कर कर्मचारियों का मदद किया जा सकता है. इस तरह के क्षेत्र मे हम लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है.(नीचे भी पढ़े)
हम ट्रेड यूनियन के नेताओं का मुख्य उद्देश्य है प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मजदूरों का मदद करना. पंकज सिंह ने कहा किसी भी ठेकेदार मजदूर को किसी प्रकार की समस्या होती तो हमलोग उसका समाधान निकलते है और तमाम मजदूर भाईयों को आश्वस्त करना चाहता हूं यदि आप को कोई समस्या हो तो आप लोग जिला अध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या को रख सकते है. हम आप लोगों को आश्वस्त करना चाहूंगा आप लोगों के नौकरी मे किसी प्रकार की आंच नहीं आएगी.बैठक को जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीरेंद्र उपाध्यय, जिला उपाध्यक्ष देव कुमार, चंदा सिंह राजपूत, सायोनी समादार, नमिता सिंह, इस्माइल बुरहान, जेपीएन सिंह, नंदनी सामंत, संजय मुखी, कृष्णा राजू, उपेंद्र सिंह, अभय राय, केशव तिवारी, विनोद पाण्डेय,राजीव द्विवेदी,मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार आदि नेताओ ने अपने–अपने विचारों को रखा गया. अंत मे धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र उपाध्याय ने किया.




