पोटका: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पोटका इकाई के तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक विद्यालय पोटका में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया. इस समारोह में वर्ष 2024 -25 में पोटका प्रखंड से सेवानिवृत्त हुए कूल 31सरकारी एवं सहायक शिक्षकों को संघ द्वारा सम्मानित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते विधायक ने कहा कि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाना एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा एवं दशा देने का कार्य करते है समाज को आगे बढाने में शिक्षकों का अहम योगदान होता है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना सरकारी कार्य की एक प्रक्रिया है सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक की जिम्मेदारी खत्म नही होती है वे सकुशल रहते हुए समाज में शिक्षा की ज्योत जगाते रहे . उन्होंने कहा कि संघ विद्यालयों में पढ़ाई के साथ साथ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी भी परिजनों को दे जिससे योजनाओं का लाभ ग्रामीण ले सके. इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल, राजेंद्र कुमार कर्ण, मणींन्द्र नाथ पाल, अरुण सिंह, टिपरु तिउ, जितराई किस्कू, सुनील मुर्मू, जितेन्द्र गोप, सुधीर मुर्मू, निर्मल धल, उज्वल भट्टाचार्य, कुसुम बोस, अल्पना मंडल, शिउली दास, देबाशीष मजूमदार, अमरेन्द्र मुंडा, उतम सरदार, पीयुष पालित, रासबिहारी सरदार सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का अध्यक्षता अनुपम मंडल संचालन रुद्र प्रताप सीट और धन्यवाद ज्ञापन दशरथ सरदार ने किया.(नीचे भी पढ़े)

सेवानिवृत्त शिक्षक जो हुए सम्मानित: कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक धनंजय भकत, उपनंद भकत, श्यामलेंदु कुमार, भागीरथी माझी, जयराम माझी, प्रदीप कुमार षाडंगी ,दिनेश, श्यामल कुमार मंडल, धनु माझी, प्रकाश चंद्र प्रधान, रामकृष्ण सरदार, सुकुमार गोप, राजेंद्र कुमार, गणेश महतो, मेघनाथ सोरेन, कंचन झा, धनपति रावत सहित अन्य को सम्मानित किया गया.




