जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारणी की एक बैठक रविवार को महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इसमें मुख्य रूप से टाटा वायर इंप्लाईज यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर की गई. कार्यक्रम में जगदीश महतो को जमशेदपुर महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. राजेश सिंह ‘राजू’ ने कहा कि जगदीश महतो काफी समय से इंटक के सदस्य एवं पदाधिकारी रहे हैं और जिला स्तरीय कार्यक्रम में हमेशा इनका योगदान रहता है. इनकी इंटक एवं कांग्रेस के प्रति ईमानदारी एवं निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्य को देखते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री राजू ने कहा आज की बैठक जमशेदपुर महानगर इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर दिन एवं समय को लेकर चर्चा के लिए थी, मगर इतना दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगली बैठक में प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से टाटा वायर इंप्लाईज यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह के अलावा चंदा सिंह राजपूत, देव कुमार, जेपीएन सिंह, अभिषेक कुमार, जगदीश महतो, नंदनी सामंत, केशव तिवारी, आनंद कुमार, मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार, समरेश सिंह, नारायण पासवान आदि लोग भी उपस्थित रहे.






