जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी एवं ठगी के एक मामले के फरार आरोपी, आजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी असर जामी उर्फ सोहेल (30) के आवास पर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया. कोर्ट से उसके विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इश्तेहार का तामिला कराने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर कोर्ट से शनिवार, 4 जुलाई को उसके खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया गया था, जिसका पालन करते हुए रविवार, 5 जुलाई को आरोपी के आवास के साथ ही संबंधित इलाके, आजादनगर थाना परिसर तथा थाना के मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा कर विधिवत तामिला किया गया. पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी है.







