
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यालय मे जमशेदपुर महानगर इंटक के अध्यक्ष राजेश सिंह’राजू’ की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय थे. विशिष्ठ अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक के महासचिव विनोद राय थे. विशेष अतिथि तारकंपनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह एवं डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में संगठन हित मे एवं मजदूर हित मे उनके अच्छे कार्य को देखते हुए कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई एवं कुछ सदस्यो को पदाधिकारी बनाया गया. तमाम नए पदाधिकारियों को राकेश्वर पांडे द्वारा नियुक्ति पत्र सौपा गया. जिनमे पिंटू श्रीवस्त्व को उपाध्यक्ष, रजनी कांत मिश्रा को महासचिव, मिलन सरकार को महासचिव, मोहम्मद इस्माइल बुरहान को महासचिव, अभिषेक कुमार को सचिव, सायोनी समादार को सचिव का पद दिया गया. (नीचे पूरी खबर देखें)

राकेश्वर पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए लोग नई जोश के साथ काम कर रहे है. कहीं न कहीं असंगठित क्षेत्र में काम करने में दिक्कते आता है. मजदूरों को इस बात का डर होता है कि यदि हम यूनियन का सदस्यता ग्रहण कर लेते है तो कहीं ठेकेदार उन्हें काम से न बैठा दे. इसी डर को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के दिल से हटाना होगा. इसमे हमे मेहनत करना होगा और जहां भी आप लोगो हमारी जरूरत होगी, हम आप लोगो के साथ खड़ा मिलेंगे. कार्यक्रम को विनोद राय, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह’राजू’, जगदीश महतो, अंजनी कुमार, संतोष सिंह, सोनी सिंह, चंदा सिंह, मंजीत सिंह आदि लोग ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दानीशंकर तिवारी, सरदार रंजीत सिंह, अनवर हुसैन, सरदार अमरीक सिंह, रोशन सिंह, धर्मेंद्र सिन्हा, मनीष सिन्हा, रूसी बाबू, मनीष सिंह, अजय राय, सतपाल सिंह, दिलीप कुमार, गुलाब खान आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. सभा की समाप्ति राष्ट्र गान के साथ किया गया.







