जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, डिस्ट्रिक्ट 325 ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में अपनी मेगा जन कल्याणकारी परियोजना के अंतर्गत आम जनता की सुविधा के लिए 4 आइडब्ल्यूसी ब्रांडेड कुर्सियों का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने परियोजना का उद्घाटन किया. क्लब की अध्यक्ष डॉ मीना मुखर्जी की दूरदर्शी सोच एवं समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण से यह सराहनीय पहल संभव हो सकी. इस परियोजना से बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्क में आने वाले अनेक लोगों को लाभ मिलेगा. लगभग 500 से अधिक लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी सिद्ध होगी. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की सभी 10 सदस्य उपस्थित रहीं और परियोजना को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. यह पहल समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में क्लब की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है.







