जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गया. बच्चों ने इन पांच दिनों में बिताए अपने अपने अनुभव एक दूसरे से साझा किया. उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी को बयां कर रही थी. छात्रों ने अंतिम दिन खूब मस्ती की. अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें नृत्य प्रतियोगिता, फायरप्लेस कुकिंग, इत्यादि शामिल था. अलग-अलग प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

समापन समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कैंप के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा विभिन्न कला कौशल को सीखा जो आगे चलकर जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी. उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समर कैंप का समापन हुआ.







