
जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में रहने वाले यूसील के कर्मचारी बिरजू मार्डी के घर मे अज्ञात अपराधियों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि 75 वर्षीय राजाराम मार्डी और उनकी पत्नी 65 वर्षीय सोनामणि मार्डी घर पर थे.

इसी बीच कचंक से रात करीब आठ बजे करीब पांच अपराधी आये और घर के अंदर घुसकर राजाराम मार्डी के सीने पर बंदूक रखकर अलमारी का चाभी मांगा. बुजुर्गों ने चाभी बता दिया, जिसके बाद डकैती करने वालो ने दोनों दम्पति को एक खटिया में बांध दिया और फिर पूरे घर में करीब एक घण्टे तक तलाशी ली और तांडव मचाकर करीब 3 लाख के गहने, नगद और अन्य समान लेकर निकल गए. डकैती करने के अपराधी वहां से भाग निकले, जिसके बाद बुजुर्ग ने किसी तरह आवाज़ लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद अपराधियों की पहचान करने का प्रयास की जा रही है. अब तक अपराधियों के बारे में जानकारी नही मिल पाई है.



