जमशेदपुर : जमशेदपुर के जायसवाल समाज का पिकनिक सह वनभोज का आयोजन रविवार 25 जनवरी को आयोजित होगी. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सोनारी दोमुहानी नदी के तट पर इसका योजन होगा. इसको लेकर जायसवाल समाज की अहम मीटिंग हुई, जिसमें इसकी तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया. इसमें मुख्य तौर पर भाजपा नेता गोपाल जायसवाल, राजद नेता शंभू चौधरी समेत समाज के कई वरिष्ठ नागरिक मौजदू थे. इस दौरान तय किया गया कि समाज द्वारा पिकनिक सह वनभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाये. इसमें परिवार सहित मिलें, खुशियां बांटे का स्लोगन भी जारी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गोपाल जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेल-मिलाप, परिचय एवं पारिवारिक सौहार्द बनाये रखना है. समाज के हर वर्ग के लोगों से अपील की गयी है कि वे लोग इस पिकनिक में सहभागी बने.











