जमशेदपुर: जीवन ज्योति संस्था का प्रतिनिधिमंडल जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गो से जुड़े घरेलु हिंसा के अनेक मामले न्यायालय व डालसा में आ रहे है. इसके लिए समाज में जागरुकता लाने की जरुरत है. महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बुजुर्गो की संख्या में काफी तेजी से बढेगी. इस स्थिति में इनके लिए कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम चलाने की जरुरत है. (नीचे भी पढ़े)
संस्था के आरबी सहाय व रविशंकर ने कहा कि बुजुर्गो को लेकर आने वाली चुनौतियों के ध्यान में रखकर ही जीवन ज्योति अपनी दिशा व दशा तय कर रही है. सदस्यों की समस्याओं को सुनने के बाद डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बुजुर्गो को कानूनी रुप से जागरुक करने एवं उन्हें कानूनी हक दिलाने में डालसा हर संभव सहयोग करेगा. प्रतिनिधिमंडल में संस्था का महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष रविशंकर, आरबी प्रसाद, व अधिवक्ता सलावत महतो शामिल थे.




