रामगोपाल जेना,चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला कई पर्यटन स्थल,झरना,घाटी लिए प्रसिद्ध है.अब इसमें एक और जगह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने लगा है. चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच 75 ई खूंटपानी के ठीक पहले अरगुंडी में दूरदुर झरना, हाल ही में इसका विधिवत उद्धघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया था. स्थानीय लोग एक समिति बनाकर फिलहाल इस झरना को संचालित कर रहें है.(नीचे भी पढे)

खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा पंचायत अंतर्गत अरगुंडी गांव के सराईड टोला स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थल ‘दुरदुर झरना’ अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा. स्थानीय ग्रामीणों का भी प्रयास जारी है.पश्चिमी सिंहभूम ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी छुपी हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है.




