
जमशेदपुर : भले केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का काम शुरू कर लिया है. भले केंद्र सरकार और आईसीएमआर की ओर से वैक्सिनेशन किसे करना है इसको लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं, लेकिन लगता है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं ! ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि आप खुद स्वास्थ्य मंत्री को पहले सुन लीजिए…. (नीचे भी पढ़ें)
सुना आपने.. मंत्री अपने लिए नहीं जानता के लिए स्वास्थ्य मंत्री बने हैं. वैसे वैक्सीन के प्रमाणिकता के लिए और जनता को भरोसा दिलाने के लिए पहले फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लेना जरूरी है. विदेशों में तो कई देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कोरोना वैक्सीन लेकर देश की जनता को यह बता रहे हैं, कि वैक्सीनेशन आपके लिए अनिवार्य है. वैसे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री खुद कोरोना संक्रमित हुए थे. ऐसे में मंत्री को सबसे पहले वैक्सीन लेने की जरूरत है. इससे दो- दो फायदे होंगे. पहला तो ये, कि मंत्री पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो सकेंगे. दूसरा जनता को भी इस बात का भरोसा हो सकेगा, कि कोरोना वैक्सीन से कोई खतरा नहीं. लेकिन मंत्री जी इस सवाल के जवाब पर टाल- मटोल कर निकल गये. वैसे राज्य में वैक्सीनेशन के सवाल पर मंत्री ने जिस अंदाज में राज्य की जनता को भरोसा दिलाया, उससे तो लगा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग राज्य की जनता के लिए पूरी तरह से तैयार है. (नीचे भी पढ़ें)
बहरहाल वैक्सीनेशन को लेकर आम लोग कितने जागरूक हैं और सरकार को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर की अगर हम बात करें तो स्वास्थ्य के मामले में झारखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से ध्वस्त है. राज्य सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत यही है, कि आज भी एक बड़ी आबादी को मूलभूत जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में राज्य की जनता को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पहले जागरूक करना बेहद अनिवार्य है. इसके लिए फ्रंटलाइन वर्करों के साथ राज्य के माननीयों को भी आगे आना होगा और वैक्सीन की पहली डोज खुद लेनी होगी.












