जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान (अग्रसेन भवन के सामने) में मंगलवार, 17 मार्च को श्री जीण माता परिवार, जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. कोलकात्ता के कारीगर माता का भव्य दरबार सजाने में जुटे हुए हैं. मंगलवार दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजुका आ रही हैं. साथ ही, शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रवीश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरु सोनी आ रहे हैं. साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल ग्रुप रहेगा. महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कालाकारों द्वारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई होंगे. यूटयूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबुका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी), लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि लगे हुए है.




