जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ओर जहां जनहित में कई फैसले ले रहे है. झामुमो को वे पार्टी विद डिफरेंस के तौर पर तैयार कर रहे है, वहीं उनके नेता और विधायक कई ऐसे काम कर दे रहे है, जिससे पार्टी और सरकार की किरकिरी हो जा रही है. ऐसा ही वाक्या जमशेदपुर के घोड़ाबांधा इलाके में हुआ. घोड़ाबांधा के सहारा ड्रिम्स नेस्ट के फ्लैट के मेन गेट पर झामुमो के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सह घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन ने तालाबंदी कर दी. खुद विधायक वहां पहुंचे और गेट पर हंगामा किया. उन्होंने यहां आते ही देख लेने और दिखा लेने की बात कहीं. दरअसल, यहां के कुछ सफाई कर्मचारियों की परेशानी का मसला था. इसको लेकर वे सारे कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे. लगन के वक्त कई शादियां थी. वहां के लोगों ने कहा था कि पैसें को लेकर जो भी दिक्कतें है, उसको दूर कर लिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
सीनियर सिटीजन लोगों की कमेटी की बैठक में यह तय हो गया था. लेकिन कर्मचारी नहीं माने. गुरुवार की सुबह से वे लोग हड़ताल पर चले गये. इसके बाद कर्मचारियों के समर्थन में विधायक रामदास सोरेन आ गये. हजारों लोगों की इस कॉलोनी के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी गयी. खुद विधायक ने ताला लगवा दिया और साफ तौर पर कह दिया कि जब तक एसएसपी नहीं आते है, तब तक ताला नहीं खुलेगा. इसके बाद लोगों ने शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने वार्ता शुरू की. हजारों लोग करीब पांच घंटे तक बंधक बने रहे. शादी समारोह के दौरान परेशान लोगों की परेशानी दोगुनी हो गयी.



